₹4,850 करोड़ की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, लखनऊ में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

लखनऊ में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश आज बेहतर सुरक्षा, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और सुशासन के मॉडल के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को प्रदेश के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को इन परियोजनाओं के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।








