best news portal development company in india

इंस्टाग्राम पर गैंग का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई

SHARE:

इंस्टाग्राम पर गैंग का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई

आजमगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। सिधारी थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर हथियारों और गैंग से जुड़े वीडियो साझा करने के मामले में 19 वर्षीय युवक को चिन्हित कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ युवकों के समूह में क्षेत्र में घूमते हुए वीडियो पोस्ट किए गए थे। पुलिस का कहना है कि ऐसे वीडियो आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर सकते हैं।

जांच में सिधारी थाना क्षेत्र के बभनौली अड़ाई गांव निवासी 19 वर्षीय युवक की पहचान की गई। उसे अभिभावकों के साथ थाना बुलाकर काउंसलिंग की गई, जहां कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों तथा सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई।

पुलिस ने युवक के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की संबंधित धाराओं के तहत चालान किया है। साथ ही अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सकारात्मक एवं जिम्मेदार व्यवहार के लिए प्रेरित करें।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई