best news portal development company in india

माहुल में 6 सफर पर शिया समुदाय ने निकाला 97वें चेहलुम का जुलूस

SHARE:

माहुल में 6 सफर पर शिया समुदाय ने निकाला 97वें चेहलुम का जुलूस

बड़ी संख्या में शामिल हुए अकीदतमंद

फूलपुर (आजमगढ़)। नगर पंचायत माहुल में मंगलवार को 6 सफर 1448 हिजरी के अवसर पर शिया समुदाय ने हजरत इमाम हुसैन की याद में 97वें चेहलुम का जुलूस पूरे अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला। अंजुमन-ए-सज्जादिया, माहुल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

सुबह नमाज-ए-फज्र के बाद सोमवारी बाजार से शुरू हुआ जुलूस इमामबाड़ा होते हुए रौजा पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में अलम-ए-मुबारक, जुलजनाह और अमारी के साथ अकीदतमंदों ने ज़ियारत की तथा मातम कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए खिराज-ए-अकीदत पेश किया। दिनभर मजलिसों का आयोजन हुआ, जिसमें मौलानाओं ने तकरीरें कर कर्बला के संदेश पर प्रकाश डाला।

मौलाना मिर्जा यासूब अब्बास, वसी हसन खान और सैयद कैसर हुसैन रिजवी ने कहा कि इस्लाम इंसानियत, सत्य और इंसाफ का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला में यज़ीद की तानाशाही के सामने झुकने के बजाय अपने परिवार और 72 साथियों के साथ शहादत देकर मानवता को जुल्म के खिलाफ संघर्ष का अमर संदेश दिया।

जुलूस में रौनक-ए-इस्लाम (मुबारकपुर), हुसैनियत मिशन, लालपुर (अंबेडकरनगर), सज्जादिया मिशन (माहुल), दादा-ए-मंज़िले-ए-आमा (घोसी, मऊ), सिपाहे हुसैनी (बनौली, सुल्तानपुर) और पंजतनवी (गुलामपुर, सुल्तानपुर) सहित विभिन्न अंजुमनों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सेठ इरशाद आलवी, मिर्जा यासूब अब्बास, वसी हसन खान, सेठ कैसर हुसैन रिजवी, नगी कैफान रजा, नायाब हैदर, जीशान इंजीनियर, सेठ यूनुस हैदर, जीशान हैदर खान सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई