best news portal development company in india

दिल्ली में NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन हिंसक, पुलिस व प्रदर्शनकारियों में झड़प

SHARE:

दिल्ली में NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन हिंसक, पुलिस व प्रदर्शनकारियों में झड़प

नई दिल्ली। बुधवार देर रात करीब 9 बजे के बाद जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस के आसपास NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा पुलिस और सुरक्षा बलों पर पथराव किए जाने की सूचना है, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात तक कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प होती रही। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। इस दौरान कुछ सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी खबरें सामने आईं, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना के बाद राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई