best news portal development company in india

मुबारकपुर में बाल श्रम के खिलाफ अभियान, 8 बाल श्रमिक मिले; प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस

SHARE:

मुबारकपुर में बाल श्रम के खिलाफ अभियान, 8 बाल श्रमिक मिले; प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस

आजमगढ़। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत गुरुवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मुबारकपुर कस्बे में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आठ बाल श्रमिक कार्य करते मिले, जिसके बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए और अभिभावकों को बच्चों से मजदूरी न कराने की चेतावनी दी गई।

पुलिस के अनुसार, निदेशक मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। टीम ने मुबारकपुर कस्बे के मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की, जहां आठ बच्चे काम करते पाए गए।

मौके पर बच्चों के परिजनों को बुलाकर उन्हें भविष्य में बाल श्रम न कराने के लिए जागरूक किया गया। वहीं, संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरुद्ध श्रम विभाग ने नियमानुसार नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने बाजार क्षेत्र में मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट, ढाबों, बेकरी, ऑटोमोबाइल दुकानों और गैराजों पर बाल श्रम निषेध संबंधी जागरूकता पोस्टर भी लगाए। साथ ही लोगों को 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076 और 181 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बंधुआ मजदूरी की रोकथाम के प्रति जागरूक किया।

अभियान में प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्र (थाना एएचटी), श्रम प्रवर्तन अधिकारी नजरे आलम और रोहित प्रताप, मुख्य आरक्षी रामजनम यादव तथा महिला आरक्षी पूनम द्विवेदी शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई