best news portal development company in india

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू, रॉड और लाठी बरामद

SHARE:

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू, रॉड और लाठी बरामद

आजमगढ़। निजामाबाद थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश में किसान पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रामपुरी चाकू, लोहे की रॉड और लाठी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को परवेजाबाद निवासी अग्रसेन यादव उर्फ सनी अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड, लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

इस मामले में 4 जुलाई 2026 को थाना निजामाबाद में मु.अ.सं. 168/2026 के तहत धारा 109(1), 352, 115(2), 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 भी बढ़ाई गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दत्तात्रेय धाम गेट के पास से दो वांछित आरोपियों विशाल कुमार निवासी रामपुर अबुसईद और आकाश उर्फ धर्मेन्द्र सोनकर निवासी आगापुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी विशाल कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक रामपुरी चाकू, लोहे की रॉड और एक लाठी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विशाल कुमार के विरुद्ध पहले से भी निजामाबाद थाने में मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव, उपनिरीक्षक दिलीप आनन्द, कांस्टेबल दीपक कुमार पासवान, अवधेश सिंह तथा आरक्षी मुकेश शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई