best news portal development company in india

आजमगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया 

SHARE:

आजमगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया 

_रौनापार पुलिस की कार्रवाई_  

आजमगढ़, 23 जुलाई 2026* | थाना रौनापार पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 19.07.2026 को वादी की तहरीर पर थाना रौनापार में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त अर्जुन कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम आराजी देवारा करखिया, थाना रौनापार ने वादी की लगभग 13 वर्षीय नाबालिग पोती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस संबंध में मु0अ0सं0- 208/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत केस पंजीकृत हुआ था।

विवेचना के दौरान 20.07.2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान धारा 180/183 बीएनएसएस के तहत दर्ज किए गए। विवेचना में धाराएं 65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट भी बढ़ाई गईं।

कैसे हुई गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 23.07.2026 को सुबह 10:10 बजे उ0नि0 अनुराग कुमार पाण्डेय मय टीम ने अभियुक्त अर्जुन कुमार को रामनगर कुकरौछी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

नाम: अर्जुन कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार

निवास: ग्राम आराजी देवारा करखिया, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़  

उम्र: लगभग 19 वर्ष

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 208/2026, धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना रौनापार

गिरफ्तार करने वाली टीम

उ0नि0 अनुराग कुमार पाण्डेय, रि0का0 कुशहर कुमार, रि0का0 मंगला यादव, थाना रौनापार

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई