best news portal development company in india

रोवर मशीन से हुई भूमि की पैमाइश, लालगंज तहसील में नई तकनीक की शुरुआत

SHARE:

रोवर मशीन से हुई भूमि की पैमाइश, लालगंज तहसील में नई तकनीक की शुरुआत

लालगंज, आजमगढ़। तहसील लालगंज में भूमि पैमाइश के लिए आधुनिक जीएनएसएस (GNSS) रोवर मशीन का पहली बार प्रयोग किया गया। कैथी शंकरपुर गांव में उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा एवं तहसीलदार उमेश सिंह की निगरानी में रोवर मशीन के माध्यम से भूमि का सीमांकन कराया गया।

उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने बताया कि आबादी और भवनों वाले क्षेत्रों में पारंपरिक जरीब से पैमाइश करना कई बार संभव नहीं हो पाता है। ऐसे स्थानों पर सटीक माप के लिए जीएनएसएस रोवर मशीन का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से किसानों की खड़ी फसल को भी नुकसान नहीं होगा और भूमि का सीमांकन अधिक सटीक तरीके से किया जा सकेगा।

राजस्व टीम ने कैथी शंकरपुर गांव में रोशन गुप्ता की भूमि का धारा 24 के तहत जीएनएसएस रोवर मशीन से सीमांकन किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, तहसीलदार उमेश सिंह, राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह, लेखपाल अजीत यादव, आलोक रंजन सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई