आजमगढ़: फूलपुर पुलिस ने कोर्ट के वारंट पर पांच वांछित वारंटी किए गिरफ्तार
आजमगढ़। अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूलपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान विशेष न्यायालय एससी/एसटी कोर्ट, आजमगढ़ से जारी वारंट के आधार पर टेऊंगा गांव के तीन वारंटियों को हिरासत में लिया गया। वहीं एसीजेएम कोर्ट संख्या-11, आजमगढ़ के वारंट पर कनेरी और कस्बा फूलपुर से दो अन्य वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की गई।
पुलिस ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।








