best news portal development company in india

शाहपुर और गजराजगंज मे हुआ भव्य स्वागत।जिलाध्यक्ष,मंत्री,विधायक सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की पूजा अर्चना।

SHARE:

संत शिरोमणि रविदास के जन्मस्थली से निकली कलश यात्रा भोजपुर जिला मे पहुंचा।

शाहपुर और गजराजगंज मे हुआ भव्य स्वागत।जिलाध्यक्ष,मंत्री,विधायक सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की पूजा अर्चना।

आरा/शाहपुर/उदवंतनगर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज के 650 वें जयंती को समरसता संकल्प अभियान के तहत मनाया जा रहा है।

उसी अभियान के तहत गुरू पूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास के जन्मस्थली से कलश यात्रा की शुरूआत हुई, जो गुरूवार को भोजपुर जिला मे प्रवेश किया। जिले के शाहपुर स्थित रविदास मंदिर मे कलश को अपने सिर पर रखकर शाहपुर विधायक ने रखा। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,शाहपुर विधायक राकेश ओझा, शाहपुर नगर मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय,जिला मंत्री ठाकुर दयाल राम,धीरेन्द्र सिंह,अरविंद पांडेय,निशांत कुमार, संतोष पांडेय सहित नेताओं और कार्यकताओं ने कलश एवं आगत अतिथियों का स्वागत किया। मंदिर मे कलश रखकर नेताओं और कार्यकताओं द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं आरती उतारा गया।

गजराजगंज मे रविदास मंदिर में कार्यक्रम संयोजक मनीष रौशन के नेतृत्व मे बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाईगर, मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार, रामदिनेश यादव,श्रीभगवान सिंह ,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित नेताओं और कार्यकताओं द्वारा कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आगत अतिथियों को अंगवस्त्र एवं फूल माला के साथ स्वागत किया गया। मंदिर मे रखकर कलश का दर्शन ग्रामीण जनता एवं कार्यकताओं ने किया।इस दौरान संत रविदास की जयकार की गई। कार्यक्रम मे राजकुमार कुशवाहा, ममता सिंह,सुनील श्रीवास्तव, प्रकाश सिंह,धीरेन्द्र सिंह,संजय कुमार सिंह,बलराम सिंह,निश़ात सिंह,राहुल सिंह,सुनील कुमार, मनीष गुप्ता आदि नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

उक्त अवसर पर कलश यात्रा के बिहार प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेश झा ने कहा कि संत रविदास संतो के भी संत थे,इसलिए उन्हे संत शिरोमणि कहा जाता है।भारतीय जनता पार्टी समरसता की पार्टी है।सबका साथ,सबका विकास एवं सबका विश्वास करने वाली पार्टी है। इस बार संत रविदास की 650 वीं जयंती को समरसता दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है। संत रविदास के जन्मस्थली वाराणसी से निकला कलश यात्रा पटना हनुमान मंदिर मे रखा जाएगा। कलश यात्रा पूरे देश मे चलेगा। समाज एवं देश मे समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से कलश यात्रा एवं समरसता अभियान की शुरुआत हुई है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई