best news portal development company in india

आजमगढ़: पांच अपराधी गुंडा एक्ट के तहत चिन्हित, चार माह तक हर 15 दिन थाने में लगानी होगी हाजिरी

SHARE:

आजमगढ़: पांच अपराधी गुंडा एक्ट के तहत चिन्हित, चार माह तक हर 15 दिन थाने में लगानी होगी हाजिरी

आजमगढ़। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने पांच अपराधियों के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। थाना कंधरापुर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत आदेश जारी किया है।पुलिस के अनुसार, आदेश के तहत चिन्हित सभी पांच व्यक्तियों को अगले चार माह तक प्रत्येक पखवाड़े अपने संबंधित थाने में उपस्थित होकर प्रभारी निरीक्षक के समक्ष हाजिरी दर्ज करानी होगी। निर्धारित शर्तों का उल्लंघन होने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई के दायरे में रानी की सराय, निजामाबाद, देवगांव और जीयनपुर थाना क्षेत्रों के पांच व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस अभिलेखों के अनुसार इन पर मारपीट, हत्या के प्रयास, चोरी तथा अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई