best news portal development company in india

दुकानदार से मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा,मारपीट की घटना सीसी कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल !

SHARE:

दुकानदार से मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा,मारपीट की घटना सीसी कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे में दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।

अजमतगढ़ निवासी जगरन्नाथ गुप्ता उर्फ ताजू पुत्र रामनारायण गुप्ता ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रात करीब 10:15 बजे विवेक मोदनवाल पुत्र अनिल मोदनवाल ने फोन कर उन्हें बुलाया और सीलिंग फैन की मांग की। आरोप है कि फैन की पत्ती मोड़ने का प्रयास करने पर दुकानदार ने उसे ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर विवेक मोदनवाल और उसके साथ मौजूद फकरे आलम पुत्र पलटन कसाई तथा इसहाक पुत्र अज्ञात ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के मुताबिक पूरी घटना दुकान में लगे सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

जीयनपुर कोतवाल संजय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान भी किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई