best news portal development company in india

बेरोजगारी को देशव्यापी मुद्दा बनाएगी कॉजपा : अभिजीत दीपके !

SHARE:

बेरोजगारी को देशव्यापी मुद्दा बनाएगी कॉजपा : अभिजीत दीपके

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देश में बढ़ती बेरोजगारी को गंभीर समस्या बताते हुए इसे देशव्यापी मुद्दा बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं के रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापक अभियान चलाएगी तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए काम करेगी।

दीपके ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉजपा की कोर टीम की बैठक के बाद गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। पार्टी की कोर टीम की बैठक बुधवार से दीपके के आवास पर चल रही थी। प्रेसवार्ता में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास, प्रवक्ता आशुतोष रांका समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

दीपके ने कहा कि बेरोजगारी देश के सामने बड़ी चुनौती है और इसे अब देशव्यापी मुद्दा बनाया जाएगा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यावसायिक लाभ कमाना नहीं होना चाहिए। पार्टी शिक्षा में सुधार और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगी।

जंतर-मंतर आंदोलन को बताया बड़ी कामयाबी

दीपके ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन का जिक्र करते हुए इसे छात्रों के आंदोलन की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन में छात्रों के साथ बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा भी शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना पार्टी की प्राथमिकता है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए भी सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

दीपके ने कहा कि शिक्षा का दायरा केवल स्कूली स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि उच्च शिक्षा और रोजगार से भी जुड़ा हुआ है। उनका आरोप है कि शिक्षा व्यवस्था में व्यावसायीकरण बढ़ा है, जिसे बदलने की आवश्यकता है। पार्टी युवाओं के हित में शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना अभियान आगे बढ़ाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई