best news portal development company in india

गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोप में अहरौला थाने का आरक्षी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

SHARE:

गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोप में अहरौला थाने का आरक्षी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

आजमगढ़। पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और गोपनीय सूचनाओं के कथित आदान-प्रदान के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सख्त कार्रवाई की है। अहरौला थाने में तैनात आरक्षी जितेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सामने आया कि आरक्षी जितेन्द्र कुमार द्वारा थाना क्षेत्र के कुछ अपराधियों और अभियुक्तों से अनधिकृत रूप से फोन तथा व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया गया। इस दौरान अभियोग और विवेचना से जुड़ी गोपनीय सूचनाओं एवं दस्तावेजों के आदान-प्रदान का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरक्षी पर अभियुक्तों को कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जांच और अभियोग की प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने, विभागीय गोपनीयता भंग करने तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने आरक्षी को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग की गोपनीयता और अनुशासन से समझौता करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसएसपी ने जनपद के सभी पुलिसकर्मियों को अपने पदीय दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई