best news portal development company in india

आजमगढ़ में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ, डीएम ने छात्राओं को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली !

SHARE:

आजमगढ़ में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ, डीएम ने छात्राओं को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

आजमगढ़। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए अभियान शुरू किया गया। रविवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रैदोपुर में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखना है। उन्होंने छात्राओं को दवा सही तरीके से लेने के साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने साफ पानी का इस्तेमाल करने और भोजन से पहले व शौचालय के बाद हाथ धोने की आदत को जरूरी बताया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चों और अभिभावकों को कृमि संक्रमण से होने वाले नुकसान तथा उससे बचाव के तरीकों की जानकारी भी देंगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्वास्थ्य विभाग की टीम और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों और अभिभावकों से सहयोग की अपील की।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई