best news portal development company in india

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो परिवारों की लाखों की संपत्ति खाक !

SHARE:

सुपौल रिपोर्ट:-अल्ताफ राजा

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो परिवारों की लाखों की संपत्ति खाक

सुपौल जिले के पिपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-03 में देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो परिवारों की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

वहीं, दो पशुओं की मौत हो गई, जबकि एक भैंस बुरी तरह झुलस गई।बताया जा रहा है कि आग में गजानंद कामत और राजनंदन कामत के घर को भारी नुकसान पहुंचा है। गजानंद कामत की एक छोटी भैंस जलकर मर गई, जबकि एक अन्य भैंस बुरी तरह झुलस गई। वहीं अंजना देवी के घर में बंधी एक खस्सी और एक बकरी भी आग की चपेट में आकर जलकर मर गई।पीड़िता अंजना देवी के मुताबिक, रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर से बाहर निकली थीं।

इसी दौरान बिजली के पोल से एक तार टूटकर नीचे गिरा और बाहर रखे पटसन के सठी पर जा गिरा। इससे आग लग गई और देखते ही देखते आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया।परिजनों ने किसी तरह घर से बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन घर में बंधे पशुओं को समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका। आग की लपटों ने आसपास के करीब चार-पांच घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग में घर में रखा खाने-पीने का सामान, जेवरात, नकदी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास के अन्य घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई