सुपौल रिपोर्ट:-अल्ताफ राजा
सुपौल में एक महिला की संदिग्ध स्थित में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप असमसान घाट से अधजली शव को पुलिस ने बरामद कर FSL टीम को दी सूचना
पिपरा थाना क्षेत्र दीना पट्टी पंचायत स्थित वार्ड 12 में सोमवार को एक 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्थित में मौत हो गई। मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मृतिका के शव को आनन फानन में जलाने का प्रयास किया। शमसान में शव को जलाने के दौरान मृतिका के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस की देखते ही अधजले शव को छोड़कर परिजन सहित अन्य लोग वहां से भाग गये। मृतिका दीना पट्टी निवासी रामानंदन मुखिया की पत्नी बताई गयी है। रामानंद मुखिया की शादी तीन साल पहले जदिया वार्ड 15 निवासी दिलिप मुखिया की बेटी से हुई थी। उन्हें दो छोटी छोटी बेटी है एक 2 साल और एक की उम्र महज 2 महीने बताई गई मृतिका की मौत पर पहुंचे मायके वालों ने घटना की सूचना पिपरा थाना को फोन के माध्यम से दी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष किशोर कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जलती चिता को बुझाया और इसकी सूचना FSL टीम को दिया सूचना पाकर FSL की टीम श्मसान पहुंच शव का जांच शुरू कर दिया है। मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटी रूबी कुमारी को ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मार दिया और बगैर सूचना दिए आनन फानन में जला रहा था। स्थानीय लोगों की मानें तो मृतिका के सास ससुर और पति सबेरे मजदूरी के लिए निकल गये थे। इधर मृतिका की फंदे से लटकी शव मिलने की सूचना पर परिवार वाले घर पहुंचे और शव को आनन फानन में जलाने लगे। घटना को लेकर थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली है घटना स्थल पर पहुंचे FSL टीम को जानकारी दी गई FSL टीम सेंपल लेकर जांच शुरू कर दी है मृतिका के मायके वालों के द्वारा आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी इधर ग्रामीणों का कहना है कि महिला खुद से फांसी लगाई है अब तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या है या आत्महत्या ये तो जांच रिपोर्ट आने के बाद मालूम चलेगा फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है








