best news portal development company in india

चाकू से गोदकर राजमिस्त्री की हत्या, भूमि विवाद में हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

रिपोर्ट मोहम्मद इम्तियाज

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां चाकू से गोदकर राजमिस्त्री की हत्या, भूमि विवाद में हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
बेतिया। सिरसिया थाना क्षेत्र के भगड़वा नहर के समीप रविवार देर रात चाकू से गोदकर एक राजमिस्त्री की हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सिरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सिरसिया पंचायत के वार्ड संख्या-09 निवासी मोतीलाल पटेल के 35 वर्षीय पुत्र धामू पटेल के रूप में हुई है।
मृतक के बड़े भाई मोहन पटेल ने बताया कि धामू पिछले करीब छह महीने से बेतिया के छावनी इलाके में मकान निर्माण कार्य में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। रविवार को भी वह मजदूर रामायण यादव के साथ काम करने गया था। काम समाप्त होने के बाद धामू मजदूर रामायण को उसकी बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। रामायण को घर छोड़कर वापस लौटने के दौरान भगड़वा नहर के समीप उस पर हमला कर दिया गया।
मजदूर रामायण यादव ने बताया कि वह रोजाना धामू के साथ काम करता था। घटना के दिन भी दोनों साथ काम करने गए थे। घर लौटने के दौरान धामू की हत्या कर दी गई।
इधर, मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों से धामू का करीब छह महीने से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में चाकू से कई वार कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे भूमि विवाद है या कोई अन्य कारण, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई