आजमगढ़: ASP मधुबन कुमार सिंह को मिला DGP का गोल्ड प्रशंसा चिन्ह, पुलिस विभाग में खुशी
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा उत्कृष्ट ऑपरेशनल कार्य और सराहनीय पुलिसिंग के लिए आजमगढ़ के दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को Commendation Disc (गोल्ड प्रशंसा चिन्ह) से सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वाले अधिकारियों में सुनील कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र और मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ शामिल हैं।
यह सम्मान जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल रहा।
SSP डॉ. अनिल कुमार ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे आजमगढ़ पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों को और बेहतर तथा जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।








