सुपौल रिपोर्ट:-अल्ताफ राजा
कोसी बराज पर कोसी में जल भरने आए एक 28 वर्षीय युवक नदी में गिर कर लापता, वीडिओ सोशल मिडिया पर वायरल.
सावन की तीसरे सोमवारी के मौके पर नेपाल स्थित कोसी बराज पर जल भरने आए एक युवक कोसी नदी में गिरजाने से डूबकर लापता हो गया है, जिसका वीडिओ सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
वीडिओ कब और कहां की है इसकी हम पुष्टि नहीं कर रहे हैं.
लेकिन सूत्र द्वारा बताया जा रहा है की यह वीडिओ अहले सुबह करीब ढाई बजे की है बताया जा रहा है की युवक सोमवारी को जल चढ़ाने घर से निकला था और कोसी बराज पर नदी में जल भरने बराज के नीचे पिलर पर चला गया, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो कोसी नदी के गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया, बड़ी संख्या में कावरियों की भीड़ कोसी बराज पर उमड़ पड़ी जिसके बाद मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने लोगों को बराज से हटाया, बताया जा रहा है की नदी में डूबने से लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी गई है.
बताया जा रहा है कि लापता युवक 28 वर्षीय संजीत कुमार शर्मा अररिया जिले का रहने वाला था.
प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि अररिया जिले के अचरा गांव निवासी संजीत कुमार शर्मा अपने कुछ दोस्तों के साथ तीसरी सोमवारी के अवसर पर कोसी बराज पर जल भरने पहुंचा था। जहां अहले सुबह करीब ढाई बजे वह कोसी बराज के 12 नंबर गेट के समीप पहुंचा और जल भरने के लिए कोसी बराज पुल से नीचे पिलर पर उतर गया और वीडियो बनवा रहा था फिर बिजली खंभा के माध्यम से वह ऊपर पुल पर वापस आ रहा था. इसी दौरान अचानक उसका हाथ बिजली खंभा से छूट गया और वह कोसी नदी की उफनते धारा में गिर कर लापता हो गया। इस घटना का वीडिओ सोशल मिडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.








