समाहरणालय गेट पर अधिवक्ता को पुलिस ने घसीटकर पकड़ा, जिला विधिक संघ ने जताई नाराजगी

भागलपुर समाहरणालय के मुख्य गेट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तातारपुर थाना की पुलिस एक अधिवक्ता को हिरासत में लेकर जाने लगी बताया जा रहा है कि अधिवक्ता सुबोध कृष्ण दास एक मामले में 13 साल से फरार चल रहा था और तातारपुर पुलिस उन्हें काफी दिनों से तलाश कर रही थी पुलिस को सूचना मिली कि अधिवक्ता सुबोध कृष्ण दास न्यायालय गेट के पास मौजूद हैं इसके बाद तातारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेने लगी। इसी दौरान पुलिस द्वारा अधिवक्ता को कथित तौर पर घसीटकर ले जाने का मामला सामने आया घटना को लेकर जिला विधिक संघ के महासचिव अंजनी कुमार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए उन्होंने कहा कि किसी अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज होने पर पुलिस को संघ को सूचना देनी चाहिए थी ताकि संघ भी पुलिस का सहयोग कर सके अंजनी कुमार ने कहा कि जिस तरह से अधिवक्ता सुबोध कृष्ण दास को काले कोट में घसीटकर पुलिस लेकर गई उससे ऐसा लगा जैसे पुलिस किसी अपराधी को पकड़कर ले जा रही हो उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को ज्यादती बताते हुए नाराजगी जताई








