best news portal development company in india

अटल आवासीय विद्यालय के निरीक्षण में बच्चों से रूबरू हुए डीएम, प्रतिभाओं को निखारने पर दिया जोर

SHARE:

अटल आवासीय विद्यालय के निरीक्षण में बच्चों से रूबरू हुए डीएम, प्रतिभाओं को निखारने पर दिया जोर

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को अटल आवासीय विद्यालय गंभीरवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, स्वच्छता और अग्नि सुरक्षा सहित विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, पसंदीदा विषय, पढ़ाई में आने वाली परेशानियों और भविष्य के लक्ष्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत के साथ पढ़ाई करने और अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास कर लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

संगीत कक्षा में पहुंचकर जिलाधिकारी ने बच्चों की प्रतिभा भी देखी। उन्होंने संगीत में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों से विभिन्न वाद्य यंत्र बजवाए और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया।

डीएम ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ उनकी प्रतिभा और रुचियों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने की अपील की।

बच्चों से भोजन की गुणवत्ता और निर्धारित मेन्यू के संबंध में भी फीडबैक लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए और भोजन की गुणवत्ता की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान उप श्रम आयुक्त राजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई