best news portal development company in india

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मिठाई कारीगर की मौत, बाइक छोड़कर चालक फरार

SHARE:

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मिठाई कारीगर की मौत, बाइक छोड़कर चालक फरार

फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर कस्बे में शनिवार की रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 55 वर्षीय मिठाई कारीगर की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके पर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी शुभम यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता गामा यादव (55) पुत्र रामनवल फूलपुर कस्बे के बिहारी स्वीट हाउस में मिठाई कारीगर का काम करते थे। शनिवार 22 अगस्त की रात करीब 9:45 बजे वह काम समाप्त कर स्टेट बैंक कस्बा फूलपुर के पास स्थित अपने कमरे की ओर पैदल जा रहे थे।

आरोप है कि लजीज दरबार और अमित मोबाइल सेंटर के पास पीछे से तेज रफ्तार में आए मोटरसाइकिल सवार ने गामा यादव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर मुंह के बल गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लगने के साथ वह बेहोश हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों के पहुंचने तक मोटरसाइकिल सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सफेद रंग की अपाचे बताई गई है, जिसका नंबर UP50BS 6045 है।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल गामा यादव को फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित ताहिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लाइफ लाइन अस्पताल, आजमगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान गामा यादव की मौत हो गई।

मृतक के पुत्र शुभम यादव ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर दुर्घटना के जिम्मेदार मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई