जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर फूलपुर में रूहानी महफिल, अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया गया
फूलपुर, जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मौके पर डॉक्टर जाकिर हुसैन नगर, वार्ड नंबर 9 में एक गरिमापूर्ण और रूहानी कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम और अकीदत व एहतराम के साथ किया गया।
कार्यक्रम की निजामत हाफिज अब्दुस्सलाम साहब ने की, जबकि मुख्य वक्ता हाफिज व कारी मोहम्मद इरफान साहब ने सीरत-ए-तैयबा और हुजूर-ए-अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ की शिक्षाओं पर रोशनी डाली। महफिल में नातख्वानों ने बारगाह-ए-रिसालत ﷺ में अकीदत के नजराने पेश किए।
इस मौके पर रफीक फूलपुरी, ZFM फाउंडेशन, तस्कीन आजमी, वसीउल हसन, गुड्डू, सुफियान अहमद, आरिफ आजम, मकसूद अंसारी, जावेद अख्तर, मुख्तार अहमद, अनीस अहमद, अता उल्लाह, इमरान अहमद और दिलशाद आजमी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महफिल के समापन पर मोहम्मद रिजवान इम्तियाज ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और सभी को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ की मुबारकबाद पेश की।








