best news portal development company in india

पानी भरे गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत, घर में मचा कोहराम !

SHARE:

पानी भरे गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत, घर में मचा कोहराम

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के घियहां गांव में बुधवार शाम पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 42 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।

घियहां गांव निवासी रामनाथ यादव (42) पुत्र केदार यादव बुधवार शाम करीब पांच बजे अपने खेत में खाद डालने के बाद घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि खेत के बगल में शौच के बाद पानी छूने के लिए वह एक गड्ढे के पास पहुंचे। बारिश के कारण गड्ढे में काफी पानी भरा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह मुंह के बल गड्ढे में गिर गए और पानी में डूब गए।

कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों की नजर गड्ढे में पड़े रामनाथ पर पड़ी। ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे संजय यादव पुत्र शोभनाथ यादव ने घटना के संबंध में फूलपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।

बताया गया कि मृतक की बेटी सहित परिवार के कुछ अन्य सदस्य दिल्ली में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वे गुरुवार को गांव पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई