best news portal development company in india

आजमगढ़: कुएं में मिला 52 वर्षीय महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

SHARE:

आजमगढ़: कुएं में मिला 52 वर्षीय महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

आजमगढ़/बरदह। बरदह थाना क्षेत्र के दसमड़ा गांव में सिवान स्थित एक कुएं से 52 वर्षीय महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

मृतका की पहचान संगीता देवी (52), पत्नी जोगेंद्र यादव, निवासी दसमड़ा गांव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, संगीता देवी गुरुवार की भोर करीब 4 बजे घर से निकली थीं, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। परिवार के लोगों ने दिनभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

बताया गया कि मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और उनका इलाज चल रहा था। उनके पति जोगेंद्र यादव मुंबई में हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार में तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटा बेटा अनमोल है।

सूचना मिलने पर बरदह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि रिश्तेदार सत्यनारायण यादव की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई