best news portal development company in india

जीतन राम मांझी का चिराग पासवान पर पलटवार, बोले- ‘इस्तीफा उन्हें देना चाहिए !

SHARE:

जीतन राम मांझी का चिराग पासवान पर पलटवार, बोले- ‘इस्तीफा उन्हें देना चाहिए’

गया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के इस्तीफे वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को ही इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि वे संतोष कुमार सुमन के बयान का आशय नहीं समझ रहे हैं।
मांझी ने कहा कि संतोष कुमार सुमन ने कोई नई बात नहीं कही है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का यह सिद्धांत पहले से रहा है कि बड़े हित और अधिक से अधिक लोगों के हित में आरक्षण के लाभ का उचित बंटवारा जरूरी है।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब और वंचित लोगों तक आरक्षण का लाभ पहुंचाना है। मांझी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग गरीबों के हित को समझना नहीं चाहते हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि “लार्जर इंटरेस्ट और लार्जर लोगों के हित में बंटवारा बहुत जरूरी है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर आगे जो भी स्थिति बनेगी, पार्टी अपने सिद्धांत और गरीब लोगों के हित के लिए संघर्ष करेगी !

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई