अनुमंडलीय अस्पताल में 200 से अधिक मरीजों का इलाज, मौसम बदलने पर स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील
रिपोर्ट मोहम्मद इम्तियाज
खबर पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां अनुमंडलीय अस्पताल में 200 से अधिक मरीजों का इलाज, मौसम बदलने पर स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपीलI

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में इन दिनों ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन करीब 200 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज करा रहे हैं। चिकित्सक डॉ. तारिक नदीम द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में आवश्यक स्वास्थ्य जांच और दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने की बात कही गई है।

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण डायरिया, पेट दर्द, वायरल फीवर समेत अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को सलाह दी है कि अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखें। बारिश के पानी का जलजमाव नहीं होने दें, क्योंकि जमा पानी से मच्छरों और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। जलजमाव वाले स्थानों पर नियमानुसार ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की भी अपील की गई है।
चिकित्सकों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को डायरिया, तेज बुखार, पेट दर्द या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अनुमंडलीय अस्पताल में जांच कराएं। अस्पताल में मरीजों के लिए इलाज, जांच और आवश्यक दवाओं की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।








