आजमगढ़ के माहुल के दो भाइयों को मुंबई में इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड, अजय देवगन ने किया सम्मानित
आजमगढ़/माहुल। आजमगढ़ जिले के माहुल कस्बे के रहने वाले दो सगे भाइयों शादाब खान और आफताब खान ने अपनी मेहनत, लगन और व्यावसायिक सोच के दम पर जनपद का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। दोनों भाइयों को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड्स 2026’ में सम्मानित किया गया।
Hometek Infraestate Pvt. Ltd. के फाउंडर डायरेक्टर्स शादाब खान और आफताब खान को उनकी कंपनी की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए ‘Fastest Growing Real Estate Company’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने समारोह के दौरान दोनों भाइयों को अपने हाथों से सम्मान प्रदान किया।
बताया गया कि शादाब और आफताब खान का कारोबार केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं। दुबई में ‘सहारा ग्रुप’ और ‘द माहुल कंपनी’ के नाम से उनके कई आउटलेट्स और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स सफलतापूर्वक संचालित होने की जानकारी सामने आई है।
माहुल जैसे कस्बे से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता आजमगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है कि मेहनत, सही सोच और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
शादाब खान और आफताब खान की इस उपलब्धि पर माहुल सहित पूरे आजमगढ़ जनपद के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।








