best news portal development company in india

बाईपास थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 9 किलो से ज्यादा चांदी जैसा पदार्थ बरामद, आयकर विभाग ने संभाली जांच!

SHARE:

बाईपास थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 9 किलो से ज्यादा चांदी जैसा पदार्थ बरामद, आयकर विभाग ने संभाली जांच!

रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपूर 

भागलपुर अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए भागलपुर पुलिस द्वारा जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के दौरान बाईपास थाना पुलिस को बड़ी बरामदगी हाथ लगी है थाना क्षेत्र के टूटे पुल के पास सघन वाहन जांच के दौरान एक वाहन में सवार व्यक्ति के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर चांदी जैसा पदार्थ बरामद हुआ, जिसका कुल वजन करीब 9.100 किलोग्राम बताया गया है पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति से बरामद पदार्थ के संबंध में आवश्यक कागजात और दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका इसके बाद मामले की सूचना आयकर विभाग की टीम को दी गई सूचना मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद सामग्री के संबंध में विधिवत जांच एवं जब्ती की कार्रवाई की। अब संबंधित व्यक्ति से पूछताछ कर बरामद चांदी जैसे पदार्थ के स्रोत, स्वामित्व और परिवहन से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है बरामद पदार्थ वास्तव में चांदी है या कोई अन्य सामग्री, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।भागलपुर पुलिस का कहना है कि अपराध की रोकथाम और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच, निगरानी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी! 

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई