best news portal development company in india

साढ़े पांच घंटे तक नदी में तलाश… फिर सामने आया युवक का शव, कालीप्रसाद पुल के पास मातम से दियारा तक पसरा सन्नाटा

SHARE:

कालीप्रसाद पुल के पास डूबे युवक का शव साढ़े पांच घंटे बाद बरामद

रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपूर 

भागलपुर,पीरपैंती प्रखंड क्षेत्र के श्रीमतपुर–हजुरनगर पंचायत अंतर्गत कालीप्रसाद पुल के पास डूबे युवक का शव करीब साढ़े पांच घंटे की कड़ी खोजबीन के बाद बरामद कर लिया गया युवक के शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों तक पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है मृतक की पहचान मोहम्मद शाहनवाज, पिता मोहम्मद शाहीन, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी वाक़िया दियारा के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि युवक कालीप्रसाद पुल के पास नदी में डूब गया था घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने बिना देर किए युवक की तलाश शुरू कर दी स्थानीय लोगों ने नदी के आसपास काफी देर तक युवक को खोजने का प्रयास किया पानी की गहराई और नदी की तेज धारा के बीच तलाश करना बेहद मुश्किल था इसके बावजूद ग्रामीण लगातार युवक की तलाश में जुटे रहे करीब साढ़े पांच घंटे तक चले अभियान के बाद आखिरकार युवक का शव बरामद कर लिया गया।शव बरामद होने के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों में शोक की लहर दौड़ गई जिस उम्मीद के साथ परिजन युवक के सुरक्षित मिलने की आस लगाए हुए थे, शव मिलने के बाद वह उम्मीद मातम में बदल गई परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। हर कोई इस दर्दनाक हादसे को लेकर स्तब्ध नजर आया महज करीब 24 वर्ष की उम्र में शाहनवाज की मौत ने परिवार को गहरा सदमा दिया है

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की तत्परता और लगातार की गई खोजबीन के बाद शव को पानी से बाहर निकाला जा सका घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है।फिलहाल युवक की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण भी इस हादसे को लेकर बेहद दुखी हैं.

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई