best news portal development company in india

आजमगढ़-अंबेडकरनगर सीमा पर नकली आयुर्वेदिक दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

SHARE:

भारी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री बरामद, चार के खिलाफ केस दर्ज; योगीराज कंपनी के नाम पर चल रहा था खेल

आजमगढ़/अंबेडकरनगर। अहरौला थाना क्षेत्र और अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने नकली आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाओं की पैकेजिंग और भंडारण के मामले का खुलासा किया है। टीम ने जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरीचांदपुर गांव में शिवम पांडेय के मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री बरामद की।

छापेमारी के दौरान 27,918 न्यू आर्थो पावर के स्टीकर, 58,672 योगीराज के एमआरपी स्टीकर, होलोग्राम, खाली डिब्बियां, बिना लेबल की टैबलेट और हीट श्रिंक मशीन बरामद हुई। मौके से श्री श्याम आयुर्वेद भवन समेत अन्य कंपनियों की पैकेजिंग सामग्री भी मिली।

बताया गया कि यह कार्रवाई योगीराज कंपनी की शिकायत पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर की गई। 8 सितंबर को एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह, कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव, थानाध्यक्ष जैतपुर प्रेमचंद और आयुर्वेदिक विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

पूछताछ में शिवम पांडेय ने कथित तौर पर बताया कि पैकेजिंग सामग्री अहरौला क्षेत्र के चौबौलिया निवासी शिव चतुर्वेदी, उत्तम चतुर्वेदी तथा महराजगंज के ऊसुर कुढवा निवासी हरिलाल पांडेय द्वारा भेजी जाती थी। आरोप है कि फर्जी लोगो और होलोग्राम लगाकर तैयार की गई दवाओं की पूर्वांचल में आपूर्ति की जा रही थी।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में ऑटो ई-रिक्शा संख्या यूपी 45 बीटी 3519 को भी शामिल किया गया है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई