best news portal development company in india

CO फूलपुर ने किया थाना फूलपुर का त्रैमासिक निरीक्षण

SHARE:

आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

फूलपुर/आजमगढ़। क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरनपाल सिंह ने मंगलवार को थाना फूलपुर का त्रैमासिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं और पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी, विवेचना कक्ष, भोजनालय, बैरक समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही थाने में रखे अभिलेखों की भी समीक्षा की गई।

क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-साक्ष्य, ई-समन, यक्ष ऐप, साइबर पोर्टल, CEIR, 1090 और i-RAD जैसे संसाधनों के उपयोग पर विशेष जोर दिया।

सीओ ने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव करने तथा जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने के लिए भी निर्देशित किया।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई