best news portal development company in india

बिलरियागंज में पुलिस जीप और भाजपा जिलामंत्री की गाड़ी में टक्कर, चालक से बदसलूकी का आरोप

SHARE:

विवाद के बाद भाजपा नेताओं में आक्रोश, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस वाहन और भाजपा जिलामंत्री की गाड़ी के बीच टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भाजपा जिलामंत्री के चालक के साथ अभद्रता और मारपीट की। घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार, बिलरियागंज थाना क्षेत्र में पुलिस की जीप और भाजपा जिलामंत्री की गाड़ी आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने भाजपा नेता के वाहन चालक के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट की।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने वर्दी का रौब दिखाते हुए चालक के साथ अभद्र व्यवहार किया, जो उचित नहीं है।

भाजपा नेताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने और जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही टक्कर और उसके बाद हुए विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई