स्कूल मे फॉर्म भरने की बात कहकर निकलीं चार नाबालिग छात्राएं लापता, परिवार बोला-एक साथ गई थीं सभी,पुलिस ने शुरू की तलाश
गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में चार नाबालिग स्कूली छात्राओं के एक साथ लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बुधवार सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकलीं छात्राएं शुक्रवार रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने के बाद गुरुवार को थाने पहुंचकर बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के सकर दास नवादा पंचायत के बिहियाइन गांव का है। बताया जा रहा है कि चारों छात्राएं रोज की तरह घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थीं।
जांच के दौरान पुलिस सकरदास नवादा स्थित उच्च विद्यालय पहुंची और विद्यालय के शिक्षकों से जानकारी ली, वजीरगंज डीएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि सभी की. खोजबीन की जा रही है. जल्द ही सभी को बरामद कर लिया जायेगा, अभी एक साथ निकली है.








