best news portal development company in india

राहुल सांकृत्यायन के नाम पर शोधपीठ गठित, प्रो. हसीन खान समन्वयक नियुक्त

SHARE:

राहुल सांकृत्यायन के नाम पर शोधपीठ गठित, प्रो. हसीन खान समन्वयक नियुक्त

प्रो. हसीन खान ,समन्वयक

राहुल सांकृत्यायन शोधपीठ

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में जनपद के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी एवं महापंडित राहुल सांकृत्यायन के नाम पर शोधपीठ का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. संजीव कुमार की ओर से की गई घोषणा का साहित्यकारों, शिक्षाविदों और क्षेत्रवासियों ने स्वागत करते हुए इसे आजमगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया।

शोधपीठ के गठन के साथ ही मालटारी पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के प्रभारी एवं शिक्षाविद् प्रो. हसीन खान को इसका समन्वयक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर साहित्य एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति के निर्णय की सराहना की।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश सिंह के अनुसार कुलपति ने कहा कि राहुल सांकृत्यायन के नाम पर शोधपीठ का गठन विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राहुल सांकृत्यायन ने कठिन परिस्थितियों में स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के साथ साहित्य और ज्ञान की साधना की। विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और देशों के व्यापक अध्ययन को उन्होंने अपने साहित्य में स्थान दिया। शोधपीठ के माध्यम से उनके जीवन, साहित्य, दर्शन, यात्राओं और सांस्कृतिक योगदान पर शोध को बढ़ावा मिलेगा तथा विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उनके विचारों एवं कृतित्व से ज्ञान अर्जित करने का अवसर मिलेगा।

कुलपति ने शोधपीठ को सक्रिय करने के उद्देश्य से प्रो. हसीन खान को तत्काल समन्वयक नियुक्त किया। प्रो. खान को भाषाविद, साहित्यकार और कवि के रूप में जाना जाता है। उनकी नियुक्ति पर साहित्य प्रेमियों एवं शिक्षाविदों ने खुशी जताई।

बधाई देने वालों में प्रो. गीता सिंह, प्रो. अखिलेश सिंह, प्रो. अरुण सिंह, प्रो. विजय, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. जयप्रकाश यादव, डॉ. प्रवेश सिंह, डॉ. चंद्र विकास, डॉ. फखरे आलम, डॉ. मुकुल दत्त पांडे, डॉ. सत्येंद्र, डॉ. पीयूष सहित अन्य शिक्षाविद, साहित्यकार, समाजसेवी एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई