best news portal development company in india

फूलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, तीन युवकों की मौत,दो घायल

SHARE:

फूलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, तीन युवकों की मौत,दो घायल

फूलपुर, आज़मगढ़। फूलपुर कस्बे में मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक नगर में लगाए गए प्रतिमा पंडाल में मौजूद थे। इसके बाद सभी चाय पीने के लिए सरायमीर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मनरा पेट्रोल पंप के पास स्विफ्ट डिजायर कार संख्या PB10CP1057 अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सत्यम मोदनवाल पुत्र रमेश मोदनवाल (20 वर्ष), निखिल गुप्ता पुत्र रामफेर (18 वर्ष) और लकी पुत्र अनिल सोनकर (16 वर्ष) के रूप में बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सदर भेजा गया है।

वहीं सक्षम बरनवाल पुत्र त्रिभुवन बरनवाल और छोटू सोनकर पुत्र लालचंद सोनकर घायल बताए जा रहे हैं। दोनों का उपचार ताहिर मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार में कुल नौ लोग सवार थे।

हादसे में मामूली रूप से घायल अनमोल पुत्र नीरज, किशन पुत्र पंकज निवासी बाबा परमहंस गेट/बस स्टॉप, वार्ड नंबर छह, अनुराग पुत्र सुनील पांडेय निवासी शनिचर बाजार, वार्ड नंबर सात और शगुन पांडेय निवासी कनेरी को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

देर रात तक बच्चे बाहर क्यों? हादसे ने खड़े किए कई गंभीर सवाल

इस दर्दनाक घटना ने न केवल सड़क सुरक्षा, बल्कि कम उम्र के बच्चों के देर रात तक घर से बाहर रहने और उनकी निगरानी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सवाल यह है कि आखिर 16 से 20 वर्ष की उम्र के युवक देर रात करीब 3:30 बजे तक घर से बाहर क्यों थे? क्या अभिभावकों को उनके आने-जाने और गतिविधियों की जानकारी थी? क्या समय रहते उनकी निगरानी और देखरेख की जाती तो ऐसी घटना को टाला जा सकता था?

हालांकि हादसे का वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन घटना ने अभिभावकों और समाज के सामने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा किया है। बच्चों की सुरक्षा और देर रात उनकी गतिविधियों पर निगरानी की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

यह हादसा अभिभावकों के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है कि बच्चों के देर रात तक बाहर रहने की स्थिति में उनकी सुरक्षा, संगति और आने-जाने के साधनों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई