best news portal development company in india

मिजवान वेलफेयर सोसाइटी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

SHARE:

मिजवान वेलफेयर सोसाइटी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

जौनपुर, 15 सितंबर 2026।

मिजवान वेलफेयर सोसाइटी (MWS) की कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने 12–13 सितंबर 2026 को साल्वेशन हॉस्पिटल, कंधरपुर, जौनपुर में आयोजित 9वीं यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक जीतकर संस्था का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में MWS के कुल 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, अनुशासन, मेहनत और समर्पण का परिचय देते हुए 8 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में खुशी यादव, जानवी यादव, श्रेयांश यादव और साक्षी यादव ने मुख्य प्रतियोगिता के साथ-साथ पूमसे में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इन चारों खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

अन्य पदक विजेता खिलाड़ियों में प्रियंशी यादव, कशिश, अंजू और प्राची ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मुस्कान, चांदनी और लविश ने रजत पदक, जबकि निशा प्रजापति ने कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर मिजवान वेलफेयर सोसाइटी ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगियों को बधाई दी। संस्था ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को संस्था की ओर से शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मनोज कुमार प्रजापति

Deputy Manager

Mijwan Welfare Society (MWS)

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई