कोलकाता से आ रही 50 क्विंटल प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगूर, 3 कारोबारी डिटेन… थाना मैनेज करने का दावा
कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट
कटिहार में मत्स्य विभाग ने प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगूर मछली की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रौतारा टोल प्लाजा के पास विभाग की टीम ने दो ट्रकों से करीब 50 क्विंटल प्रतिबंधित मछली जब्त की है। मौके से तीन कारोबारियों को डिटेन किया गया है।

जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि कोलकाता से पूर्णिया ले जाई जा रही दो ट्रकों में यह मछली लदी थी। रौतारा टोल प्लाजा के पास जांच के दौरान दोनों ट्रकों को रोककर मछली जब्त की गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। डिटेन किए गए लोगों की पहचान अभिजीत सरकार, मोहम्मद कलीम और मोहम्मद अब्दुल्ला के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाला दावा भी सामने आया। मत्स्य विभाग के मुताबिक डिटेन किए गए कारोबारियों ने रोजाना थाना मैनेज कर प्रतिबंधित मछली का कारोबार करने की बात कही है। अब इस दावे की भी जांच की जा रही है।








