best news portal development company in india

फूलपुर कस्बे के तीन होनहार किशोरों की सड़क हादसे में मौत से शोक की लहर, बाजार बंद

SHARE:

फूलपुर कस्बे के तीन होनहार किशोरों की सड़क हादसे में मौत से शोक की लहर, बाजार बंद

फूलपुर, आजमगढ़। स्थानीय कस्बे के तीन होनहार किशोरों की मंगलवार भोर में जगदीशपुर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। एक साथ तीन परिवारों में मातम छा गया है। हादसे की खबर फैलते ही कस्बे में सन्नाटा पसरा रहा और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना से आहत क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध वर्ग, स्थानीय व्यापार मंडल फूलपुर और सर्राफा कमेटी फूलपुर ने सर्वसम्मति से मंगलवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने हादसे में जान गंवाने वाले किशोरों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने का आह्वान किया।

व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि तीनों किशोरों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस दुख की घड़ी में पूरा कस्बा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। बाजार बंद रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। घटना के बाद कस्बे में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई