best news portal development company in india

तीज पूजा के दौरान महिला के गले से सोने की चेन झपटी, आरोपी गिरफ्तार !

SHARE:

तीज पूजा के दौरान महिला के गले से सोने की चेन झपटी, आरोपी गिरफ्तार

बिलरियागंज, आजमगढ़। तीज पर्व के अवसर पर बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बड़िहारी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान महिला के गले से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। भीड़ के बीच चेन झपटने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को मौके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कथित रूप से चोरी की गई सोने की चेन बरामद की।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को तीज पर्व के दौरान बड़िहारी शिव मंदिर में काफी भीड़ थी। इसी दौरान पूजा कर रही महिला के साथ मौजूद दूसरी महिला के गले से एक महिला ने कथित तौर पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सोने की चेन बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

मामले में बिलरियागंज थाने में मुकदमा संख्या 233/2026 के तहत बीएनएस की धारा 304/317(2) में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी रीमा कुमारी पत्नी बीनो, निवासी बसखारी, जनपद अंबेडकर नगर को 14 सितंबर की रात करीब 10:26 बजे बड़िहारी मंदिर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई