best news portal development company in india

आजमगढ़: जीयनपुर में सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद उजड़ा सुहाग

SHARE:

आजमगढ़: जीयनपुर में सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद उजड़ा सुहाग

जीयनपुर, आजमगढ़। थाना जीयनपुर क्षेत्र में अमुआरी पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक सड़क किनारे शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमाशंकर दिन में करीब 11:30 बजे बाइक से कहीं जा रहा था। अमुआरी पेट्रोल पंप के पास बाइक खड़ी करने के बाद वह शौच के लिए सड़क किनारे जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रमाशंकर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के चचेरे भाई राहुल पुत्र पल्कधारी ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 281 और 106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया गया कि रमाशंकर की शादी इसी वर्ष मई माह में पूनम के साथ हुई थी। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। शादी के महज चार महीने बाद हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। पत्नी पूनम और मां सरस्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई