आजमगढ़ जिलाधिकारी के नेतृत्व में शुरू हुआ सेवा_संकल्प अभियान, नगर पालिका में अधिकारियों ने किया श्रमदान
आजमगढ़। नगर पालिका आजमगढ़ में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित अभियान के तहत अधिकारियों ने स्वच्छता श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सदर और नगर पालिका अध्यक्ष ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। अधिकारियों ने श्रमदान के माध्यम से नगर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।








