best news portal development company in india

मोदी के जन्मदिन पर दरभंगा में भव्य दीपोत्सव, नेहरू स्टेडियम में जले 55 हजार दीप,वहीं राज परिसर में 25 हजार दीपों से जगमगाया राज परिसर के चौरंगी

SHARE:

मोदी के जन्मदिन पर दरभंगा में भव्य दीपोत्सव, नेहरू स्टेडियम में जले 55 हजार दीप,वहीं राज परिसर में 25 हजार दीपों से जगमगाया राज परिसर के चौरंगी

दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत दरभंगा में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। नेहरू स्टेडियम में 55 हजार दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीरों में दीपों से जगमगाता पूरा स्टेडियम बेहद आकर्षक नजर आया।वहीं, दरभंगा राज परिसर के चौरंगी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 25 हजार दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद और शुभकामनाओं के रूप में दीप समर्पित किए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर और राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लाभुक मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किए गए विभिन्न कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभुक भी दीपोत्सव में शामिल हुए और पूरे आयोजन को लेकर उत्साहित नजर आए।दीपोत्सव के दौरान पूरे राज परिसर में नारा गूंजता रहा, जुग-जुग जिबू मोदी जी” जैसे मैथिली नारों की गूंज सुनाई दी। दीपों की रोशनी और नारों से पूरा राज परिसर उत्सव के माहौल में नजर आया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई