best news portal development company in india

आजमगढ़ में फर्जी सीओ बनकर ठगी करने वाला 5वीं पास शातिर गिरफ्तार, शराब ठेका दिलाने के नाम पर 90 हजार की ठगी!

SHARE:

आजमगढ़ में फर्जी सीओ बनकर ठगी करने वाला 5वीं पास शातिर गिरफ्तार, शराब ठेका दिलाने के नाम पर 90 हजार की ठगी

आजमगढ़। फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को आजमगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर और गले में फर्जी आईडी कार्ड लटकाकर खुद को सीओ बताता था। आरोपी की शैक्षिक योग्यता महज पांचवीं कक्षा तक बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शराब का ठेका दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 3.20 लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद झांसे में लेकर पीड़ित से 90 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए।

पीड़ित की ओर से साइबर ठगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी द्वारा खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को विश्वास में लेने और ठगी करने का मामला सामने आया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फर्जी पुलिस अधिकारी की पहचान से संबंधित सामान मिलने की भी जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई