आजमगढ़: तहबरपुर पुलिस ने 11 वारंटियों को किया गिरफ्तार, NBW वारंट के अनुपालन में हुई कार्रवाई
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तहबरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना तहबरपुर पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना तहबरपुर में मु.अ.सं. 527/11 के तहत धारा 147, 148, 323, 332, 353, 336, 427, 307, 341 और 188 भादवि में मुकदमा दर्ज था। इस मामले में माननीय न्यायालय कोर्ट नंबर-20, आजमगढ़ द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान शत्रुधन उर्फ बल्लू, हिमांशु राय, संदीप चौहान, अंकित, पिन्टू उर्फ सर्वेश, अंगद विश्वकर्मा, दीनू गिरी, शुखियाल, सुटेली, भुटेली उर्फ राजकुमार और सुरेश राय के रूप में की है।पुलिस के मुताबिक, सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।








