best news portal development company in india

29 सितंबर को आजमगढ़ में मंडल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव, किसानों और उद्यमियों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

SHARE:

29 सितंबर को आजमगढ़ में मंडल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव, किसानों और उद्यमियों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न मंडलों में मंडल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव/कुक्कुट निवेश सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 29 सितंबर 2026 को आजमगढ़ मंडल में मंडलायुक्त सभागार में मंडल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य आजमगढ़ मंडल में पोल्ट्री क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देना, आधुनिक पोल्ट्री प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पोल्ट्री फार्मर्स और उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा करना है।

कॉन्क्लेव में पोल्ट्री किसानों एवं उद्यमियों को बैंक ऋण, वित्तीय सहायता, कुक्कुट विकास नीति-2022, वैज्ञानिक पोल्ट्री प्रबंधन और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सफल पोल्ट्री उद्यमियों को अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक (आईएएस) द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद, निदेशक प्रशासन एवं विकास, लखनऊ; डॉ. अनिल कुमार, अपर निदेशक ग्रेड-1 कुक्कुट विकास मुख्यालय, लखनऊ; डॉ. अश्विनी तिवारी, संयुक्त निदेशक पोल्ट्री, लखनऊ तथा डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक पोल्ट्री, लखनऊ सहित संबंधित अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. के.पी. सिंह, अपर निदेशक ग्रेड-2, आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़ के निर्देशन में किया जाएगा। इसमें आजमगढ़ मंडल के समस्त मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।

मुख्य उद्देश्य, पोल्ट्री किसानों को सरकारी योजनाओं, ऋण एवं वित्तीय सहायता की जानकारी देकर कुक्कुट पालन को आधुनिक और रोजगारपरक व्यवसाय के रूप में बढ़ावा देना।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई