आजमगढ़,साइबर फ्रॉड की ₹95 हजार की पूरी रकम पीड़िता को वापस, साइबर टीम की कार्रवाई से मिली राहत
आजमगढ़। थाना निजामाबाद क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से हुए ₹95,000 के साइबर फ्रॉड के मामले में साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता की पूरी धनराशि वापस करा दी।
जानकारी के अनुसार, 30 मई 2026 को पीड़िता के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से ₹95,000 का साइबर फ्रॉड हुआ था। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की पूरी धनराशि को संबंधित बैंक खाते में होल्ड करा दिया। इसके बाद न्यायालय के आदेश के माध्यम से 17 सितंबर 2026 को ₹95,000 की पूरी रकम पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
साइबर फ्रॉड की स्थिति में पुलिस ने लोगों से तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है, ताकि ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।








