best news portal development company in india

आजमगढ़, फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड से ₹52 हजार की साइबर ठगी, बरदह पुलिस ने पूरी रकम वापस कराई

SHARE:

आजमगढ़, फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड से ₹52 हजार की साइबर ठगी, बरदह पुलिस ने पूरी रकम वापस कराई

आजमगढ़। थाना बरदह क्षेत्र में फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से की गई ₹52,000 की साइबर ठगी के मामले में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की पूरी धनराशि वापस करा दी।

जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को पीड़िता का फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ₹52,000 की ऑनलाइन खरीदारी कर साइबर फ्रॉड किया गया था। घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना बरदह की साइबर हेल्प डेस्क टीम सक्रिय हुई।

टीम ने संबंधित ऑनलाइन मर्चेन्ट से तत्काल संपर्क कर फ्रॉड की धनराशि से किए गए ऑर्डर को कैंसिल कराया। इसके बाद ₹52,000 की पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को साइबर ठगी की पूरी रकम वापस मिल गई।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई