best news portal development company in india

तहसील परिसर में अचानक गिरी 70 वर्षीय महिला, अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित

SHARE:

तहसील परिसर में अचानक गिरी 70 वर्षीय महिला, अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित

लालगंज, आजमगढ़। तहसील परिसर में सोमवार दोपहर जमीन संबंधी विवाद को लेकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने पहुंची 70 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह एसडीएम कार्यालय से बाहर निकलने के बाद न्यायिक तहसीलदार न्यायालय/कार्यालय के सामने अचानक गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद वादकारियों और अधिवक्ताओं में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी सुमित्रा मौर्या (70) पत्नी रामप्रसाद मौर्या का अपने पाटीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में वह सोमवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने गई थीं। प्रार्थना पत्र देने के बाद कार्यालय से बाहर निकलते समय उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ीं।

महिला के गिरने की सूचना मिलते ही तहसीलदार शिवप्रकाश सरोज और न्यायिक तहसीलदार विवेकानंद दुबे मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी से महिला को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा भी अस्पताल पहुंचीं और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई